कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। श्री विनोद यादव को सोशल मीडिया केंद्रीय टीम में नियुक्त किया गया। साथ ही जियागुड़ा, दिलसुखनगर एवं मारडपल्ली—इन तीनों क्षेत्रों में नई-नई टीमों का गठन किया गया।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष श्री विनोद जी यादव, उपाध्यक्ष श्री मनोज यादव, सचिव संतोष यादव, उपसचिव राजू यादव, संगठन मंत्री राजेंद्र यादव, सलाहकार उमेश यादव, महासचिव किशोरजी यादव, कोषाध्यक्ष जयंत शर्मा, ब्रह्मदेव यादव, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सानू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी विनोद यादव सहित एरिया टीम के प्रमुख सदस्य विजय भाई, रॉबिन भाई, उमेश भाई, मुकेश भाई, किशोर भाई, विनोद भाई, वासुदेव यादव, महेश जी, महेंद्र भाई, शंकर भाई, अवध भाई, राजू भाई, अर्जुन भाई, अजय पंडित, गार्जियन सुखदेव यादव जी, मुकेश शर्मा एवं दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।