Telangana newsMay 17, 2026
Telangana news

नागावली एक्सप्रेस में 5.35 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार.

लेखक : Gajanan Gangadhar Bidkar   |  May 17, 2026

नागावली एक्सप्रेस में 5.35 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार.

निजामाबाद प्रतिनिधी अनंतोजी आकाश : निजामाबाद एक्साइज विभाग और आरपीएफ टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नागावली एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान 5.35 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1,33,750 रुपये बताई गई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, 16 मई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे निजामाबाद एक्साइज SHO और आरपीएफ टीम ने संबलपुर से नांदेड़ जा रही नागावली एक्सप्रेस में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गादीपुरा निवासी पूनमचंद शंकर राव चौधरी के कब्जे से गांजा बरामद किया गया।

 

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा विशाखापत्तनम से नांदेड़ ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

 

 

इस कार्रवाई में SHO स्वप्ना, SI मल्लेश तथा स्टाफ सदस्य मोहन सिंह, गौतम, देवेंद्र और राजेंद्र ने हिस्सा लिया।