निजामाबाद में तेलंगाना यूनाइटेड पास्टर्स एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन.
निजामाबाद अनंतोजी आकाश:- तेलंगाना यूनाइटेड पास्टर्स एसोसिएशन (TUPA) निजामाबाद जिला इकाई की नई कार्यकारिणी के लिए दो वर्षीय चुनाव जिला मुख्यालय स्थित JCP चर्च में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पूर्व जिला अध्यक्ष रेव. वी. जकारिया आनंद की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से आयोजित की गई।
चुनाव में जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के अध्यक्ष, सचिव एवं उपाध्यक्षों ने भाग लिया। नई कार्यकारिणी में रेव. डॉ. पिटला सैमुअल को जिला अध्यक्ष, रेव. बी. जोसेफ को अर्बन चेयरमैन, जॉन बनियन को जनरल सेक्रेटरी तथा टी. अब्राहम और बी. करुणाकर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा सी.एच. डैनियल को वर्किंग प्रेसिडेंट, एम. प्रदीप एवं पी. डेविड राज को एसोसिएट प्रेसिडेंट तथा रवि आनंद को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। विभिन्न पदों पर अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने जिले में पास्टर समुदाय के कल्याण, एकता और सामाजिक सेवा गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी गई और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
