बांसवाड़ा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान के लिए पुलिस की अपील।
बांसवाड़ा प्रतिनिधि विश्वंभर :- शहर के जामा मस्जिद के सामने स्थित कॉम्प्लेक्स के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 35 से 45 वर्ष है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट, चेहरा गोल, दाढ़ी के बाल काले तथा रंग सांवला है। मृतक ने भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था।
पुलिस ने मृतक की पहचान एवं उसके परिजनों की जानकारी जुटाने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में जानकारी हो तो 87126 86167 या 87126 66243 पर संपर्क कर सूचना देने की अपील की गई है।
