हैदराबाद विशेष प्रतिनिधि – गजाननजी बिडकर
झारखंड एकता समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा 29 जुलाई को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आठवें स्थापना दिवस का आयोजन हैदराबादके रूबी गार्डन में हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया और संगठन के लिए कार्य करने वाले दिवंगत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजधनवार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री राजकुमार यादव तथा बगोधर क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री विनोद सिंह उपस्थित रहे।
साथ ही रामेश्वर चौधरी, कमलेश रघुकुला (BMC उपाध्यक्ष), रंगराव, झारखंड युवा एकता संगठन दिल्ली के सभी पदाधिकारी, और हैदराबाद के विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
बोड उप्पल, माधापुर, एलबी नगर, एबिट्स, सिकंदराबाद, सैनिकपुरी, बालनगर, उस्मानगंज, मुशीराबाद, मैसम्मा गुडा, लंगर हाउस, गच्चीबोवली आदि क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में BMC उपाध्यक्ष रंगराव ने कहा कि हैदराबाद में रहने वाले श्रमिक भाईयों को किसी भी प्रकार की कठिनाई हो तो वे हर संभव मदद करेंगे।
https://www.instagram.com/reel/DMttFw4TNHO/?igsh=emhpb2puN3J1c3A1
कमलेश रघुकुला ने समाज के लिए एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के लीये पहिली राशि देने की घोषणा की।
दिल्ली से आए झारखंड एकता संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के उपायों पर मार्गदर्शन किया।
बगोधर क्षेत्र के पूर्व विधायक विनोद सिंहजी ने हैदराबाद में झारखंड एकता समाज की स्थापना के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार की विशेष सराहना की और कहा कि केंद्रीय टीम द्वारा संगठन को आगे ले जाने के लिए किए गए कार्य अत्यंत सराहनीय हैं।
होटल परंपरा के मालिक रामेश्वर चौधरी ने भी अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि राजकुमार यादव ने अपनी विशेष शैली में विचार व्यक्त करते हुए सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, “मेरे क्षेत्र के किसी भी पदाधिकारी या श्रमिक को यदि कोई समस्या हो तो मैं आधी रात को भी सहायता के लिए तैयार हूं।”
इस कार्यक्रम का सुंदर सुत्र संचालन शंकर यादव, सुनील यादव और प्रकाश यादव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए विनोद यादव, मनोज यादव, संतोष यादव, उमेश यादव, किशोर यादव, राजू यादव, पप्पू यादव, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, सुनील यादव, जयंत शर्मा, ब्रह्मदेव यादव तथा झारखंड एकता समाज के सभी सदस्यों ने विशेष परिश्रम किया।

