दोस्त के परिवार को ₹63 हजार की आर्थिक सहायता, 1989-90 बैच के साथियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल।
बांसवाड़ा प्रतिनिधि विश्वंभर कुलकर्णी:- 1989-90 दसवीं कक्षा के पूर्व विद्यार्थियों ने अपने दिवंगत मित्र अब्दुल कदीर के परिवार की सहायता कर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की। हाल ही में बीमारी के कारण अब्दुल कदीर का निधन हो गया था, जिसके बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बैच के सभी साथियों ने स्वेच्छा से सहयोग राशि एकत्र की।
सभी मित्रों के सहयोग से कुल ₹63,000 की राशि जुटाकर अब्दुल कदीर की पत्नी एवं उनके बेटों को सम्मानपूर्वक सौंपी गई। इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी भी आवश्यकता के समय वे हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि कठिन समय में किसी जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े होना प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जानकीराम, साईं बाबा, संगमेश्वर, गंगाधर, संबुराजू, हनुमान, श्रीनिवास गौड़, सत्य किरण, प्रभुदास, शेषाद्रि यादव, राशिद, काशीनाथ, रमेश सिंह सहित 1989-90 बैच के अनेक पूर्व विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
