चंदूर नगर पालिका में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान.

चंदूर नगर पालिका में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान.

चंदूर प्रतिनिधी रामू:-  चंदूर नगर पालिका क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों तक हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन-रात बार-बार बिजली जाने से छोटे बच्चे, बुजुर्ग और आम नागरिक उमस व गर्मी से बेहाल हैं।

 

 

 

लगातार बिजली कटौती के कारण बिजली पर निर्भर छोटे उद्योग, ज़ेरॉक्स सेंटर, टेलरिंग दुकानें, वेल्डिंग वर्कशॉप और अन्य व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं, जिससे व्यापारियों और मजदूरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर कई बिजली अधिकारी फोन नहीं उठाते, जबकि कुछ अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं देते। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती के कारणों और बहाली के समय की भी कोई जानकारी नहीं दी जाती।

 

 

 

नगरवासियों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।