बांसवाड़ा में फिर आवारा कुत्तों का आतंक, तीन लोग घायल।
बांसवाड़ा प्रतिनिधि विश्वंभर : बांसवाड़ा शहर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बार फिर हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों में 3 वर्षीय बच्ची सितारा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, संगमेश्वर कॉलोनी में आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में सितारा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि 6 वर्षीय खालिद बाबू और 25 वर्षीय अफरोज भी कुत्तों के काटने से घायल हुए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सितारा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए निजामाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, खालिद बाबू और अफरोज की हालत स्थिर बताई गई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आवारा कुत्तों की समस्या को रोकने के लिए नगर पालिका की ओर से पहले से ही विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले भी शहर में 13 बच्चों को आवारा कुत्तों ने काट लिया था।
