तेलंगाना स्थापना दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड एकता समाज की गरिमामयी सहभागिता.

तेलंगाना स्थापना दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड एकता समाज की गरिमामयी सहभागिता.

हैदराबाद, प्रतिनिधि गजानन बिडकर:-  तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन, हैदराबाद में महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति में भव्य सांस्कृतिक एवं शासकीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर झारखंड एकता समाज के समाजबंधुओं को भी आमंत्रित किया गया था।

 

 

 

राजभवन में आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में झारखंड एकता समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा तेलंगाना राज्य की स्थापना दिवस समारोह के ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बने। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्यों एवं सामाजिक समरसता को दर्शाने वाले आयोजनों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

 

 

 

इस अवसर पर झारखंड एकता समाज के प्रमुख सदस्य संतोष यादव, राजू यादव, विनोद यादव, प्रकाश यादव, अवध यादव, सुनील यादव उपस्थित रहे तेलंगाना राज्य की विकास यात्रा की सराहना करते हुए कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। समाजबंधुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न राज्यों एवं समुदायों के बीच आपसी भाईचारे, एकता और राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

 

 

 

राजभवन परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में उपस्थित समाजबंधुओं ने एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद करते हुए इस अविस्मरणीय अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान समाज के सदस्यों ने स्मृति स्वरूप सामूहिक छायाचित्र भी लिए।

 

 

तेलंगाना स्थापना दिवस के इस भव्य समारोह में झारखंड एकता समाज की सहभागिता समाज के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय रही।