हैदराबाद में झारखंड एकता समाज का 9वां स्थापना दिवस 29 जुलाई को मनाया जाएगा.

हैदराबाद में झारखंड एकता समाज का 9वां स्थापना दिवस 29 जुलाई को मनाया जाएगा.

हैदराबाद प्रतिनिधी :- झारखंड एकता समाज द्वारा 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को अपने 9वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ईडन गार्डन्स फंक्शन पैलेस, किंग कोटी, हैदराबाद में आयोजित होगा। इस अवसर पर झारखंड समाज के सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि तथा बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।

 

 

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना तथा झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह तथा समाज के विकास और कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। साथ ही संस्था की नौ वर्षों की सामाजिक यात्रा और समाजहित में किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

झारखंड एकता समाज (पंजीकरण संख्या 307/2018) ने सभी समाजबंधुओं, शुभचिंतकों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। संस्था का कहना है कि यह स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकता, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प का भी प्रतीक है। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।