धर्माबाद में जल सेवा का 30वां उद्घाटन समारोह सम्पन्न.

 

धर्माबाद प्रतिनिधी :- शहर में पिछले तीन दशकों से प्रतिष्ठित राठी परिवार की ओर से संचालित जल सेवा का इस वर्ष का उद्घाटन कल सुबह 11 बजे भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। यह सेवा नांदेड़–हैदराबाद बायपास रोड स्थित राठी वे ब्रिज के पास 24 घंटे उपलब्ध रहने वाली ठंडी पेयजल सुविधा के रूप में शुरू की गई है।

 

 

कार्यक्रम का उद्घाटन तहसील खेल समन्वयक तथा दैनिक भास्कर समाचार पत्र के संवाददाता अहमद लड्डा के हाथों किया गया। इस अवसर पर राठी परिवार के सदस्य कमलसेठ राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह जल सेवा न केवल मनुष्यों के लिए, बल्कि पक्षियों और जानवरों के लिए भी पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि यह परंपरा उनके पिताजी के समय से शुरू हुई थी। पहले यह सेवा महाराष्ट्र बस स्टैंड पर संचालित होती थी, जहाँ लगभग 20 वर्षों तक लोगों को जल सेवा उपलब्ध कराई गई। इसके बाद पिछले 10 वर्षों से यह सेवा रामनगर चौक स्थित नांदेड़–हैदराबाद बायपास रोड पर राठी वे ब्रिज के पास निरंतर जारी है।

 

 

तीस वर्षों की इस सेवा परंपरा को आज भी कमलसेठ राठी आगे बढ़ा रहे हैं। वे धर्माबाद में कई अन्य सामाजिक उपक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

 

 

उद्घाटन समारोह में कमलसेठ राठी, नगरसेवक श्रीनिवास कंबलवाड, पूर्व नगरसेवक बालराज पुप्पूलवाड, विनोद राठी, हरगोविंद राठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।