नांदेड़ प्रतिनिधी : जिले के अर्धापुर, हडगांव और हिमायतनगर तालुकों सहित कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लोगों ने जमीन में हलचल और आवाज़ महसूस होने की जानकारी प्रशासन को दी।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 दर्ज की गई, जिसका केंद्र हिंगोली जिले के वसमत तालुका के शिरली गांव के पास था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
जिला कलेक्टर राहुल कर्डिले ने नागरिकों से सतर्क रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही, लोगों को सलाह दी गई है कि जिन घरों की छत पर पत्थर रखे गए हैं, उन्हें हटाकर छत को सुरक्षित तरीके से फिक्स करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने को कहा गया है।
